मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 दिसंबर का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

20 दिसंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 20 दिसंबर (शुक्रवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 दिसंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

आज मेष राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता की सेहत में सुधार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। भूमि, भवन सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे।

वृषभ राशि

आज वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। अपनों का साथ होगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आर्थिक रूप से दिन परेशानी भरा हो सकता है। वाणी में मधुरता रखें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य बनाकर रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। आय में कमी व खर्च की अधिकता रह सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का दिन लाभकारी रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आर्थिक प्रसन्नता रहेगी। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में भागदौड़ बढ़ सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। कारोबार में व्यस्तता रह सकती है। वाणी के प्रभाव से रुके काम बनेंगे। व्यापारिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का शुभ रहने वाला है। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर भी जा सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को व्यापार में नई डील मिल सकती हैं। आय के नवीन साधन बन सकते हैं। पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज भाग्यशाली दिन का निर्माण हो रहा है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आज लव लाइफ अच्छी रहे वाली है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। यात्रा के योग हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button