Big BreakingChhattisgarhFeatured

बीजापुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर





बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। सूत्रों के मुताबिक बीजापुर जिले के जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गोवर्णा एएसपी चंद्रकांत गोवर्णाने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

नक्सलियों ने जवानों पर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशनल पार्क एरिया के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवानों को माओवादियों के कोर इलाके में ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। जहां नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें  नए साल पर जश्न के बीच चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर,जोश में ना खोएं होश

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर जिला के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रविवार सुबह मद्देड थाना क्षेत्र के बन्देपारा और कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुबह से ही दोनों ओर से रुक रूककर फायरिंग चलती रही, जिसके बाद फायरिंग बंद हो गई है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।

घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी

इस मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रहे हैं। बीजापुर एएसपी ने सुरक्षाबलों के लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

ये भी पढ़ें  कमिश्नर महादेव कावरे ने डाॅक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने ली बैठक,दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में इस साल 2025 की शुरूआत में ही नक्सली हमलों का एक सिलसिला देखने को मिल रहा है। सबसे पहले 3 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुठभेड़ हुई। उसके बाद 4 जनवरी को दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसके बाद 6 जनवरी को दो और हमले हुए। साल 2024 में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता से नक्सली बौखलाए हुए हैं। जिसके चलते इस साल के शुरुआत से ही हर एक दो दिनों में नक्सली कोई न कोई हरकत करते नजर आ रहे हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button