ChhattisgarhFeaturedPolitics

सास और बहू को मिल रहा महतारी वंदन योजना, राशि से बच्चों की पढ़ाई हुई आसान





रायपुर । महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वालंबी बनाने के लिए यह योजना एक कारगर कदम सिद्ध हो रही है।

प्रदेश के महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूवात की गयी है। इस योजना के आने से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। इसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। जिसे महिलाएं अपने आवश्यकतानुसार दैनिक जीवन में होने वाले खर्च में उपयोग कर रही है एवं उनके जीवन निर्वाह में यह योजना अत्यधिक लाभदायक सिद्ध हो रही है।

ये भी पढ़ें  रात के सन्नाटे में खूनी संघर्ष,CCTV फुटेज से खुला रहस्य

रायपुर जिले के सेरीखेड़ी निवासी सुनीता टंडन योजना का लाभ लेकर अपना और बच्चों का भविष्य संवार रही है। श्रीमती टंडन बताती हैं कि जो अपने बच्चों के साथ बड़ी ही मुश्किल से आर्थिक परेशानी के साथ जीवन-यापन कर रही थी। उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत परेशानी आ रही थी, लेकिन योजना के तहत राशि मिलने से बहुत ही कारगर साबित हो रहा है।

श्रीमती टंडन बतातीं है कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए काॅपी-किताब खरीदने में राशि खर्च हो जाते है। इसके अलावा अपनी छोटी-मोटी शौक को भी पूरा कर पाने में यह राशि मदद मिल रही है।

ये भी पढ़ें  भाजपा ने तारीख बताकर वादों को पूरा किया लेकिन कांग्रेस ने पांच साल सिर्फ जनता को छला-अरुण साव

इसके अलावा सुनीता की सास श्रीमती रेशन टंडन को भी भी योजना के तहत प्रतिमाह राशि मिल रही है। वह राशि को छोटे-छोटे सामान खरीदने में भी खर्च कर पा रही है।

इस योजना के लिए दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। दोनों कहती है कि मोदी की गारंटी थी कि महिलाओं को राशि दी जाएगी, उसके तहत प्रतिमाह खाते में राशि भी मिल रही है। इससे हमारा जीवन और भी बेहतर होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button