Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर में 20 हजार डॉलर की हेराफेरी,कंपनी के कर्मचारी समेत 2 गिरफ्तार





रायपुर । देवेंद्र नगर थाना अंतर्गत बी.के. ट्रांसपोर्ट से 20 हजार डॉलर चोरी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस अपराध की साजिश कंपनी के ही एक कर्मचारी ने रची थी।

जादवानी फॉरेक्स प्रा. लि. के मालिक सतीश जादवानी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी कंपनी विदेशी मुद्रा अदला-बदली का कार्य करती है। 3 जून को उनके कर्मचारी अमोद गुप्ता ने 20 हजार डॉलर का पार्सल नागपुर ब्रांच भेजने के लिए बी.के. ट्रैवल्स में जमा किया था। अगले दिन नागपुर ब्रांच में पार्सल की अदला-बदली का खुलासा हुआ, जिससे विदेशी मुद्रा चोरी की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के निजी मेडिकल कॉलेजों में अप्रवासी भारतीय कोटे की सीटें बेचने का षड्यंत्र: डॉ राकेश गुप्ता

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से पूछताछ के दौरान कंपनी के ही कर्मचारी साहिल गोधवानी की संलिप्तता सामने आई। जांच के दौरान साहिल बार-बार बयान बदलता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने अपने साथी आयरिश जुनैद और नूरुल हुसैन के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की।

आरोपी आयरिश जुनैद ने बी.के. ट्रैवल्स में जमा पार्सल को दूसरे लिफाफे से बदल दिया, जिससे 20 हजार डॉलर चोरी हो गए। पुलिस ने साहिल और आयरिश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई राशि (17.30 लाख रुपये), चार मोबाइल फोन और हेक्टर वाहन (नं. CG 04 NL 9069) बरामद किया।

ये भी पढ़ें  राष्ट्रभक्ति और भक्ति का अनूठा संगम,विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के अवतरण दिवस पर हरिनाम संकीर्तन

पुलिस के अनुसार, इस अपराध में एक अन्य आरोपी नूरुल हुसैन फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • साहिल गोधवानी(22 वर्ष) – निवासी दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर।
  • आयरिश जुनैद (22 वर्ष) – निवासी दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर।

देवेंद्र नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button