Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

200 पेड़ों की अंधाधुंध कटाई:गांववासियों ने आयोजित की शोक सभा, निकाला कैंडल मार्च,वही विधायक ने नहीं ली सुध





रायपुर/दोन्दे खुर्द । राजधानी रायपुर से मात्र 16 किलामीटर दूर एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा से मात्र 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत दोन्दे खुर्द के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीते कुछ दिनों में लगभग 200 फलदार पेड़ जैसे सागौन,साल ,बादाम एवं शीशम जैसे अन्य उपयोगी पेड़ो की कटाई नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार साहू एवं पंच सुरुचि कश्यप द्वारा कराए जाने की बात सामने आ रही है।

कलेक्टर ने दिया आदेश, पेड़ कटाई पर लगी रोक

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए सृष्टि सेवा संकल्प संस्था द्वारा जब वन विभाग के अधिकारियों एवं कलेक्टर रायपुर से निवेदन किया गया कि पेड़ो की कटाई पर रोक लगाया जाए । तब जाकर वन विभाग के अधिकारीयो के द्वारा पेड़ो की कटाई पर रोक लगाया गया। दूसरे दिन तहसीलदार एवं पटवारी के द्वारा पंचनामा कार्यवाही किया गया।

ये भी पढ़ें  ​CG IAS Transfer: साय सरकार ने कसी प्रशासनिक कमान, 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

सरपंच एवं पंच द्वारा बिना किसी कारण काटे पेड़ 

तहसीलदार के सामने कॉलोनी वासियों ने बताया कि हमारे मना करने के बावजूद बिना किसी ठोस कारण एवं बिना किसी शासकीय अनुमति के पेड़ों की कटाई सरपंच एवं पंच द्वारा कराई गई है, जो गलत है।

 

पेड़ो की निर्मम हत्या पर गांववासियों ने आयोजित की शोक सभा

आज सृष्टि सेवा संकल्प संस्था एवं ग्राम वासियों ने पेड़ो की निर्मम हत्या के विरोध में मनुष्य के मृत्यु उपरांत जिस प्रकार शोक सभा आयोजित करते है। वैसे ही पेड़ो की निर्मम हत्या के विरोध में श्रद्धाँजलि सभा का आयोजन किया। और कटे हुए पेड़ो की पूजा कर, फूलमाला पहनाकर तथा मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

ये भी पढ़ें  गाइडलाइन दरों में बड़े जनहितैषी सुधार: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्लैब दरें बहाल करने समेत 11 महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की

निकाला कैंडल मार्च 

सांकेतिक रूप से पेड़ो की कटाई स्थल से रामजानकी मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर ग्रामीणों द्वारा सरपंच एवं पंच को प्रभु श्री रामचन्द्र जी सद्बुद्धि दे यह कामना भी की गई।

सृष्टि सेवा संकल्प संस्था एवं ग्रामीणों ने शासन से निवेदन किया है कि जो भी व्यक्ति इस कुकृत्य में शामिल है उनके ऊपर वैधानिक कार्यवाही किया जाए।

200 पेड़ों की हुई कटाई धरसीवां विधायक सुध लेने तक नहीं पहुंचे

गांववासियों ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले को लेकर विधायक अनुज शर्मा एक बार भी गांव नहीं आए । साथ ही कहा कि 200 पेड़ों की कटाई हुई है पर इस ओर विधायक शर्मा का ध्यान तक नहीं गया । वही एक ग्रामीण ने कहा कि विधायक शर्मा को फिल्मों की शूटिंग से फुर्सत ही नहीं मिलती , कि वो ग्रामवासियों की ओर ध्यान भी दे सके । ऐसा लगता है  गांव का सरपंच भाजपा का है और विधायक भी भाजपा से है कही इनकी मिलीभगत तो नहीं है ,क्या इसी कारण विधायक सामने नहीं आ रहे ।

ये भी पढ़ें  संजय श्रीवास्तव ने गुणवत्ता युक्त राशन सामग्री समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए,कहा-चावल की गुणवत्ता से नहीं करें समझौता

शामिल गणमान्यजन

श्रद्धाँजलि सभा में मुख्य रूप से सृष्टि सेवा संकल्प के सदस्य , पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल भारती , पूर्व सरपंच अम्मी रेड्डी , भाजपा नेता सूरज टंडन , नलिनी कौशल , राजू वर्मा , मनमोहन सिंह , देवकुमार , अलेन सोनवानी , लालू थवाईत ,भूपेंद्र, राजा , रेखा गुप्ता ,विजलक्ष्मी साहू , मीना छेतीजा ,वासु रेड्डी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button