ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

कवासी लखमा की गिरफ्तारी राजनीतिक षड़यंत्र-दीपक बैज



रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा की गिरफ्तारी ईडी द्वारा राजनैतिक साजिश है। सर्वविदित है कि अब देश में सीबीआई, आईटी, ईडी कार्यवाही क्यों करती है?

जब-जब भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करना होता है। जहां भी छोटा, बड़ा चुनाव हो वहां विपक्षी दलों के नेताओं को बदनाम करने के लिये ईडी कार्यवाही करती है। छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव है। ऐसे में ईडी भाजपा के इशारे में काम कर रही है। भाजपा चुनाव को टालने में लगी हुयी है। चुनाव कराना भाजपा की मजबूरी है, तो अब विपक्ष को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। कवासी लखमा की गिरफ्तारी ईडी, भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने के लिये की है।

यह भी पढ़ें  भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन,विधायक खुशवंत सिंह साहेब के नेतृत्व में सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कवासी लखमा ने सदन में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था। बस्तर में बिना टेंडर बना रहे पुल में हो रहे भ्रष्टाचार का पोल खोल था। उसके दूसरे दिन ही ईडी जो है कवासी लखमा के घर छापामार कार्रवाई करती है।

पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग में निराशा और आक्रोश है। ओबीसी वर्ग के आरक्षण को खत्म किया गया है, जिससे ओबीसी वर्ग में गुस्सा है, सरकार के खिलाफ ओबीसी समाज प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस लगातार ओबीसी वर्ग की आवाज उठा रही है। बस्तर में निर्दोष आदिवासियों को गोली मारा जा रहा है, हसदेव में जंगलों की कटाई हो रही है, हर तरफ सरकार की नाकामी सामने है, इससे जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईडी की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें  प्रशासन से हुई बहुत बड़ी चूक,केवल 50 प्रतिशत हुआ मतदान,कही EVM खराब तो कही मतदाता खोजते रह गए सेंटर: दीप्ति दुबे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी है तब से ईडी, सीबीआई, आईटी भाजपा की हाथों की कठपुतली बन गई है। भाजपा के लिखे पटकथा पर ईडी, विपक्षी दल के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर कार्यवाही करती है, उनका चरित्र हनन करती है और भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए काम करती है। पूरे देश ने देखा है कि ईडी जो है सिर्फ विपक्षी नेताओं के छापामार कार्रवाई करती है और जो नेता भाजपा ज्वाइन कर लेते हैं उनके खिलाफ ईडी कार्रवाई नहीं करती है।

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, शुभेंदु अधिकारी, नारायण राणे, अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, एकनाथ शिंदे, रेड्डी ब्रदर्स, येदुरप्पा, मुकल राय, अशोक चौहान, चंद्रबाबू नायडू, चिंतामणि महाराज सहित दर्जनों नेता है जिस पर ईडी ने कार्यवाही किया था । और आज वह भाजपा में है और मोदी की वाशिंग मशीन में धूल कर पाक साफ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें  Video:वित्त मंत्री ओ पी चौधरी कर रहे बजट पेश, छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश

पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन की तरह इस्तेमाल कर रही है। ईडी अपना मूल काम छोड़कर भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है जनता की अदालत में इसका फैसला होगा नगरी निकाय चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button