Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

शगुन फार्म्स से चोरी हुए टोयटा केमरी कार,लग्जरी कार चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार





रायपुर । प्रदेश की राजधानी स्थित शगुन फार्म्स से चोरी टोयटा केमरी कार को पुलिस ने आधी रात में जब्त कर लिया है। ये घटना शनिवार की देर रात की है । जब होटल कारोबारी विपिन जैन पार्टी में शामिल होने गए थे।

आशीष जैन ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रोमास्क्यु विला लाभाण्डी में रहता तथा कंपनी मैग्नेटो माल में है। कार को लेकर व्ही.आई.पी. रोड स्थित शगुन फार्म बर्थ-डे पार्टी में गया था तथा वैलेट पार्किंग में अपनी कार की चाबी देकर कार को पार्किंग में लगाने के लिए वैलेट पार्किंग संजय झा को दिया। जिसने उसे गाडी पार्किंग की पर्ची दी। प्रार्थी कार्यक्रम मे शामिल होने चला गया तथा वैलेट पार्किंग के ड्राईवर मन्नु दीप कार को पार्किंग में ले गया। प्रार्थी रात्रि करीब 02.30 बजे बर्थ-डे पार्टी से बाहर निकला और वैलेट पार्किंग को दिये गये पर्ची को वापस देकर अपनी कार को लाने के लिए बोला तो वैलेट पार्किंग के चालक द्वारा उसकी कार को पार्किंग में नही होना बताया।

ये भी पढ़ें  नक्सलियों का पत्र असली है या नहीं सरकार बताये:दीपक बैज

तब प्रार्थी और वैलेट पार्किंग के चालकों द्वारा कार को ढूंढ़ने पर कार नहीं मिला। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त कार को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 778/24 धारा 303 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व शुगन फार्म के वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

ये भी पढ़ें  हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, कैंची से किया था जानलेवा हमला

इसी दौरान टीम के सदस्यों को सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों को खंगालने के दौरान चोरी की वाहन व अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिकरापारा रायपुर निवासी अब्दुल शहबाज एवं आकाश कुमार गुप्ता को पकड़कर प्रकरण के संबंध में कड़ाई सेे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिसके बाद वैलेट पार्किंग का ड्राइवर मन्नू दीप कार लेकर यहां से फरार हो गया था। शातिर आरोपियों ने टिकरापारा इलाके के एक युवक के पास ढाई लाख रुपए में 55 लाख की कार गिरवी रख दी थी। वहीं इस मामले कि सुचना मिलते ही पुलिस ने गाड़ी गिरवी लेने वाले युवक से कड़ाई से पूछताछ की और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ ।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ का बजट:वित्तमंत्री ने राम मंदिर में किया दंडवत प्रणाम,लाल मखमली बैग लेकर निकले विधानसभा

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की टोयटा कैमरी कार क्रमांक सी जी/04/एम एम/6000 कीमती लगभग 54 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी अब्दुल शहबाज पूर्व में नारकोटिक एक्ट एवं मारपीट के प्रकरण में थाना टिकरापारा से जेल निरूद्ध रह चुुका है।प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. अब्दुल शहबाज पिता अब्दुल सलीम उम्र 25 साल निवासी आर्य मंदिर के पास संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. आकाश कुमार गुप्ता पिता विमल प्रसााद गुप्ता उम्र 25 साल निवासी आर्य मंदिर के पास संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button