Sport

नीरज चोपड़ा का बड़ा फैसला, जेलेजनी को बनाया अपना कोच





भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने आगामी नए सीजन के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए चेक गणराज्य के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन जान जेलेजनी को अपना नया कोच बनाया है।

भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा जिन्होंने इसी साल फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेले गए ओलंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था अब उन्होंने आगामी नए सीजन के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। नीरज ने अपने नए कोच के तौर पर चेक गणराज्य के जान जेलेजनी को चुना है। इसके अलावा जेलेजनी तीन बार ओलंपिक में मेडल जीतने में भी कामयाब हुए हैं। इसके अलावा जेलेजनी तीन बार वर्ल्ड टाइटल भी जीतने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उनके नाम 98.48 मीटर दूर जैवलिन थ्रो करने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 6 विमान गिराए, S-400 ने निभाई निर्णायक भूमिका

नीरज चोपड़ा के लिए इससे पहले जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज़ उनके निजी कोच की भूमिका को अदा कर रहे थे। वही जान जेलेजनी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 1992, 1996 और 2000 में हुए ओलंपिक गेम्स में पदक जीता है। वहीं साल 1993, 1995 और 2001 में वह विश्व खिताब जीतने में कामयाब हुए हैं। जेलेजनी को आधुनिक युग का महान जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के तौर पर पहचाना जाता है। वहीं नीरज चोपड़ा को लेकर बात की जाए तो उन्होंने पेरिस ओलंपिक में जहां सिल्वर मेडल जीता तो वहीं उससे पहले वह टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुए थे।

ये भी पढ़ें  DRDO ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण,1500 KM से अधिक दूरी तक कर सकता है घातक हमला

 

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button