ChhattisgarhEntertainmentFeaturedLifestyle

एकता कपूर और एक्ट्रेस रिद्धि के साथ फिल्म देखने पहुंचे सीएम साय, कहा-नई पीढ़ी को फिल्म जरूर देखनी चाहिए



रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार के सहित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखी। फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। इस दौरान फिल्म की डायरेक्टर एकता कपूर और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी मौजूद रही।

मुख्यमंत्री साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि, यह फिल्म इतिहास के भयावह सत्य को उजागर करने का सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है। आगे सीएम साय ने कहा कि, हमने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया है। मैं दर्शकों से अपील करना चाहता हूं कि, पूरे परिवार के साथ फिल्म देखें।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज: नई कार्यकारिणी के विस्तार से व्यापार जगत को मिलेगा नया नेतृत्व

नई पीढ़ी को फिल्म देखनी चाहिए- सीएम साय

नई पीढ़ी को हमारे इतिहास की इस दुखद घटना के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा कि, यह फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।

मंत्रिमंडल भी रहे मौजूद

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें  कांग्रेस देश में एकता और मुसलमानों की तरक्की के खिलाफ है: डॉ सलीम राज

बृजमोहन और सुनील सोनी ने भी देखी फिल्म

ठीक एक दिन पहले बुधवार रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी फिल्म देखी। वो पत्नी के साथ पहुंचे थे। साथ में रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार सुनील सोनी भी थे। सरकार द्वारा इस फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के बाद से लगातार नेता, मंत्री इस फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button