Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर विकास उपाध्याय ने किया चरणबद्ध आन्दोलन,कहा -अवैध वसूली के मुद्दे को लगातार उठा रहे,आने वाले समय में दिल्ली में भी करेंगे प्रदर्शन









रायपुर । पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध वसूली को भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली का नाम देकर प्रदर्शन किया ।

विकास उपाध्याय के साथ कांग्रेसियों ने जहां टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय जनता पार्टी को भेंट हेतु बेशर्म का फूल दिया। वहीं आम जनता को गुलाब फूल भेंट कर अनोखा प्रदर्शन किया l लगातार 2 घंटे तक प्रदर्शन किया गया जिसमें चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई l

उपाध्याय ने कहा कि अवधि समाप्त होने के पश्चात भी टोल नाके में वसूली का सिलसिला जारी है । लगातार शिकायतें होने के बाद भी इसे बंद नहीं किया जा रहा है । जबकि पूर्व में कहा गया था कि रायपुर 04 और दुर्ग भिलाई 07 को इसमें छूट रहेगी, लेकिन फास्ट ट्रैक होने के कारण उनका भी पैसा ऑटोमेटिक कट जा रहा है।

ये भी पढ़ें  संगीता सिन्हा ने संभाला महिला कांग्रेस का प्रभार:दिग्गज नेताओं ने भरी हुंकार, कहा-2028 में बनाएंगे सरकार

भारतीय जनता पार्टी के लोग इससे अपनी जेबों को भर रहे हैं और लगातार टेंडर पर टेंडर निकालकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है l पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के माध्यम से कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा हेतु समय की मांग की गई थी। जिसका अब तक किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आया है।

उपाध्याय ने कहा कि जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता,तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी। कुछ दिनों पूर्व NHAI के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किये थे , लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई। इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा हेतु समय की मांग की गई थी । ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत् कराया जा सके । आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, सभापति, उपाध्यक्ष और जिला-जनपद पंचायतों में अध्यक्ष के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका, देखें लिस्ट

विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा एवं उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा Qकी दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  पुरानी बस्ती पुलिस ने पत्रकार बन ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1.89 लाख रुपये बरामद

उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सरकार कर रही है।छत्तीसगढ़ में ही 20 से अधिक टोल प्लाजा संचालित हैं, जनता जब वाहन क्रय करते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है। उपाध्याय ने कहा कि महंगाई के इस दौर पर जनता को जिस क्षेत्र में लाभ मिल सके सरकार को सोचना चाहिए लेकिन ठीक इसके विपरीत सरकार जनता जनार्दन को लूटने का काम कर रही हैं l

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button