Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

साइबर ठगी के लिए खुलवाए बैंक खाते, 4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार



रायपुर । आईजी अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है।

थाना गंज रायपुर के अपराध क्रमांक 79/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें  पुलिस विभाग में आया बढ़ा बदलाव,SI, ASI समेत 260 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर

गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था। तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था। आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1 सुनील वॉल्टर पिता जौवजॉन वॉल्टर, उम्र 25 वर्ष, पता मं०नं० 310/01 टाईप 1 छोटा पारा बालाजी चौक आर वी एच कॉलोनी खमतराई, रायपुर

2 आरिफ मण्डावी पिता नंद कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, पता मकान नं० 67/6 टाईप 02, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी पूजा पंडाल खमतराई रायपुर

3 संजय सिंह ठण्डन पिता कल्याण दास, उम्र 30 वर्ष, पता मकान नं० 310 वार्ड नं० 06 पोस्ट डब्ल्यूआरएस कॉलोनी टाईप 1 खमतराई रायपुर

यह भी पढ़ें  सुशासन के प्रणेता को नमन: 'अटल परिसर' लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल,दी श्रद्धांजलि

4 मनीष कुमार वर्मा पिता गजानंद वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा नगर पंडरी रायपुर

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button