Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedPoliceरायपुर
Trending

नवापारा में गांजा बेचते 3 आरोपी गिरफ्तार, 59,500 की संपत्ति जब्त

मुखबिर की सटीक सूचना पर सीएसपी अटल नगर के मार्गदर्शन में हुई घेराबंदी; मोबाइल और नकद भी बरामद।







रायपुर । जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए रायपुर (ग्रामीण) पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक और सफलता मिली है। गोबरा नवापारा पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शीतला पारा इलाके में अवैध रूप से गांजा बेच रहे तीन तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पुलिस अधीक्षक (अटल नगर, नवा रायपुर) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर पैनी नजर रख रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला पारा स्थित हनुमान मंदिर चबूतरा के पास तीन संदिग्ध युवक पीले रंग के कैरी बैग में गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

​सूचना मिलते ही थाना गोबरा नवापारा और साइबर स्टाफ की संयुक्त टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को धर दबोचा।

आरोपियों की पहचान:

कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता निम्न अनुसार बताया:

  1. ईशाक रिजवी (पिता: इकबाल रिजवी, उम्र: 26 वर्ष) – निवासी: शीतला पारा, नवापारा।
  2. सोमनाथ साहू (पिता: काशीराम साहू, उम्र: 27 वर्ष) – निवासी: शीतला पारा, नवापारा।
  3. निखिल साहू (पिता: विजय साहू, उम्र: 21 वर्ष) – निवासी: आदर्श कॉलोनी, नवापारा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 59,500 रुपये का सामान जब्त किया है, जिसमें लगभग 27,000 रुपये मूल्य का 550 ग्राम अवैध गांजा, बिक्री की नकद राशि 2,000 रुपये और करीब 30,000 रुपये मूल्य के 03 नग मोबाइल फोन शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत धारा 20(बी) NDPS एक्ट का अपराध दर्ज किया है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात तीनों आरोपियों को रायपुर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button