रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में मिले शव की गुत्थी सुलझी,पैसे के विवाद में दोस्त बना दुश्मन

गाड़ी की टूट-फूट के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, आवेश में आकर दोस्त ने ली 25 वर्षीय युवक की जान।





रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में कल हुई सनसनीखेज हत्या के मामले को रायपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। जिसे मृतक अपना दोस्त समझकर घर से साथ निकला था, वही उसका काल बन गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 की सुबह लगभग 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (मध्य जोन), एडिशनल डीसीपी, कोतवाली एसीपी और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक की पहचान चूना भट्ठी निवासी राजा साहू (25 वर्ष) के रूप में हुई।

​परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा सुबह करीब 8 बजे अपने एक परिचित के साथ घर से निकला था। जांच के दौरान पुलिस ने चूना भट्ठी और घटनास्थल के आसपास होटल लाइन्स के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज के क्रमबद्ध विश्लेषण से यह स्पष्ट हो गया कि राजा के साथ दिखने वाला युवक 19 वर्षीय बिट्टू यादव ही था, जो उसे घटनास्थल तक ले गया था।

​पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी बिट्टू यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि​मृतक राजा और आरोपी बिट्टू गहरे दोस्त थे और अक्सर साथ घूमते थे। ​कुछ समय पहले बिट्टू की गाड़ी में हुई टूट-फूट का पैसा वह राजा से मांग रहा था। बार-बार पैसे मांगने के बावजूद राजा पैसे नहीं दे रहा था, जिससे बिट्टू नाराज था।​घटना की सुबह दोनों के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद आवेश में आकर बिट्टू ने राजा पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

​डीसीपी सेंट्रल जोन के कुशल मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित की गईं। तकनीकी साक्ष्यों और एविडेंस कलेक्शन के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button