Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedPoliceरायपुर
Trending

दोस्त की हत्या कर नाले के पाइप में छिपाई थी लाश, खमतराई पुलिस ने चंद घंटों में किया अंधी हत्या का खुलासा, 3 गिरफ्तार

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद: लोहे की रॉड और कंक्रीट से हमला कर ली जान, 300 मीटर दूर सीमेंट पाइप में छिपाया था शव।





रायपुर । राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की ‘प्रोएक्टिव पुलिसिंग’ के तहत खमतराई थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपसी रंजिश और मामूली विवाद के चलते अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या कर शव को छुपाने वाले 3 शातिर आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को घटनास्थल से 300 मीटर दूर 12 फीट गहरे नाले के सीमेंट पाइप में छुपा दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की देर रात करीब 10 से 12 बजे के बीच मृतक पवन टंडन (22 वर्ष) अपने तीन दोस्तों—समीर खान, प्रकाश यादव और सूरज यादव के साथ रावांभाठा स्थित चारो बांधा तालाब के पास सूखा मैदान में बैठा था। चारों वहां बैठकर शराब पी रहे थे। रात्रि करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में वाद-विवाद शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें  रायपुर में 'ड्रंक एंड ड्राइव' पर बड़ी कार्रवाई: अब तक 2978 नशेड़ी चालकों पर कसा शिकंजा, एक ही रात में धरे गए 63

​विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी समीर खान ने पास में रखी लोहे की रॉड से पवन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रकाश यादव ने पास पड़े सीमेंट कंक्रीट के भारी टुकड़े से पवन के सिर पर वार किया और सूरज यादव ने उसका गला दबाया। पवन को अधमरा देखकर समीर खान ने फिर से सीमेंट कंक्रीट का टुकड़ा उसके चेहरे और सिर पर पटक दिया, जिससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से तीनों आरोपियों ने शव को घसीटते हुए लगभग 300 मीटर दूर स्थित सीमेंट पाइप लाइन के अंदर लगभग 12 फीट गहराई में छिपा दिया। इधर परिजन पिछले दो दिनों से पवन की तलाश में रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भटक रहे थे।

ये भी पढ़ें  भाजपा दिखावे के लिए दिव्यांगजन सम्मान दिवस मना रही थी, उधर पुलिस से पिटवा रही थी

पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमतराई पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने बिना देर किए संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस, एफएसएल (FSL) टीम और मृतक के परिजनों को मौके पर ले जाया गया, जहां परिजनों ने मृतक की शिनाख्त पवन टंडन के रूप में की।

मृतक के चचेरे भाई प्रकाश भट्ट की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 752/2026, धारा-103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड, सीमेंट कंक्रीट का टुकड़ा और घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें  भूपेश बघेल के पास हिम्मत नहीं कि वे सीएम साय के सामने चुनावी मैदान में उतरें:नितिन नवीन

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. समीर खान (19 वर्ष), पिता- आबित खान, निवासी- शिव मंदिर के पास, बंजारी नगर, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।
  2. प्रकाश यादव उर्फ दादु (18 वर्ष), पिता- देवनाथ यादव, निवासी- बंजारी नगर तालाब पार, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।
  3. सूरज यादव (19 वर्ष), पिता- रामजी यादव, निवासी- शिव मंदिर के पास, बांधा पारा, रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।

मृतक: पवन टंडन (22 वर्ष), पिता- रूप सिंह टंडन, निवासी- रावांभाठा, थाना खमतराई, रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button