Big BreakingChhattisgarhFeaturedNationalरायपुर
Trending

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की नई संरक्षक बनीं समाजसेवी पल्लवी मनुदेव गौड़ा, जताया आभार

पल्लवी मनुदेव गौड़ा ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार,कहा - महिला सशक्तिकरण और निष्पक्ष पत्रकारिता के स्थापित करेंगे नए प्रतिमान







देहरादून । राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई ने संगठन को वैचारिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पत्रकारिता, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अपने कार्यों से अमिट छाप छोड़ने वाली प्रख्यात समाजसेवी पल्लवी मनुदेव गौड़ा को संगठन का ‘संरक्षक’ (Patron) मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से प्रदेश के पत्रकारिता और सामाजिक जगत में हर्ष की लहर है।

सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में पिछले 36 वर्षों से गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में बचपन से सामाजिक,व्यवसायिक एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाली पल्लवी मनुदेव गौड़ा को संपूर्ण राष्ट्र पत्रकार संघ द्वारा ‘उत्तराखंड राज्य पत्रकार संघ’ के संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में पल्लवी मनुदेव गौड़ा उत्तराखंड में सामाजिक व पर्यावरण-अनुकूल निर्माण कार्यों, जड़ी-बूटी युक्त जल विकास परियोजनाओं तथा उत्तराखंड के राजकीय वृक्ष ‘बुरांश’ के प्राकृतिक व औषधीय गुणों के संवर्धन में विशेष रूप से सक्रिय हैं। उनका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के सहयोग से संपूर्ण भारत और वैश्विक स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले प्राकृतिक उपचारों व कुदरती चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य समन्वयक प्रदीप फुटेला द्वारा आधिकारिक मनोनयन पत्र जारी किया गया। पत्र में पल्लवी मनुदेव गौड़ा के अद्वितीय नेतृत्व, अनुभव और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप फुटेला ने मनोनयन पर विचार साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सदैव पत्रकारों के अधिकारों, हितों और सामाजिक सरोकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। पल्लवी मनुदेव गौड़ा जैसी अनुभवी और समर्पित शख्सियत का मार्गदर्शन मिलना संगठन के लिए अत्यंत गौरव की बात है। उनका नेतृत्व उत्तराखंड इकाई को न केवल नई दिशा और असीम ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि प्रदेश स्तर पर महासंघ को एक नई पहचान और विस्तार भी देगा।

प्रदीप फुटेला ने आगे स्पष्ट किया कि महासंघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता और समाज सेवा के बीच एक सशक्त सेतु का निर्माण करना है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्ध और उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को संगठन से जोड़ने की इसी कड़ी में पल्लवी मनुदेव गौड़ा का चयन किया गया है। उनके इस शीर्ष पद पर आने से महासंघ द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक एवं जनकल्याण संबंधी अभियानों को और अधिक गति तथा धार मिलेगी।

पल्लवी मनुदेव गौड़ा के इस गरिमामयी पद पर आसीन होने पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है। संगठन ने उनके सफल, गौरवपूर्ण और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए यह पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि उनके संरक्षण में महासंघ अपने सामाजिक और पत्रकारिता के पवित्र उद्देश्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में सफल सिद्ध होगा।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, उत्तराखंड इकाई का संरक्षक (Patron) मनोनीत होने पर प्रख्यात समाजसेवी पल्लवी मनुदेव गौड़ा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप फुटेला एवं समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पल्लवी मनुदेव गौड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने मुझे संरक्षक पद की जो गरिमामयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं पूरे संगठन की अत्यंत आभारी हूँ। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (पत्रकारिता) और समाज सेवा का उद्देश्य एक ही है, समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना। इस मंच के माध्यम से मेरा यह निरंतर प्रयास रहेगा कि हम पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की लड़ाई और सामाजिक उत्थान के कार्यों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं।

उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड इकाई महिला सशक्तिकरण, जनकल्याण और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करेगी और समाज हित के हर मुद्दे पर अग्रिम पंक्ति में खड़ी दिखाई देगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button