ChhattisgarhCrimeFeatured

कोयला-कस्टम मिलिंग मामलों के आरोपियों की कोर्ट में पेशी,सौम्या की बढ़ी न्यायिक रिमांड





रायपुर । छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के कोयला घोटाले केस में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज केस में एसीबी की रिमांड सोमवार को खत्म हो गई है। एसीबी ने सौम्या से 10 दिनों तक पूछताछ की।

इसके बाद उन्हें एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने सौम्या चौरसिया को तीन दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। इसके अलावा सोमवार को कस्टम मिलिंग घोटाले मामले में गिरफ्तार मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और कारोबारी रोशन चंद्राकर को भी कोर्ट में पेश किया है।

ये भी पढ़ें  स्थानीय निर्वाचन की हुई समीक्षा बैठक,कलेक्टर ने कहा पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से कराएं स्थानीय निर्वाचन

ईओडब्ल्यू को 15 दिन की पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों की रिमांड मिली थी। यह रिमांड खत्म होने पर ईओडब्ल्यू ने दोबारा रिमांड बढ़ाने की अनुमति कोर्ट से नही मांगी है, लिहाजा न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को तीन दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश सुनाया।

मनी लाड्रिंग केस में ईडी ने किया था गिरफ्तार

पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लाड्रिंग केस में ईडी ने दो दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। हालांकि कोयला घोटाला मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों का सफर: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा-11 वर्षों का सफर भारत के लिए स्वर्णिम युग

सौम्या चौरसिया समेत इन पर यह है आरोप

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपए की अवैध उगाही को लेकर ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की थी, जिसके बाद मनी लाड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों ने कोयले के परिवहन में वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था।

इस हासिल राशि से आरोपियों ने चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं। जांच एजेंसी इस मामले में कोल घोटाले के किंगपीन सूर्यकांत तिवारी, कोल वाशरी संचालक सुनील अग्रवाल, आइएएस समीर बिश्नोई, आइएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी जेल में है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button