Big BreakingChhattisgarhFeatured

खेलते-खेलते गायब हो गए दो जुड़वा भाई, कुएं में मिली दोनों भाइयों की लाश







धमतरी/रायपुर । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी (खैरा) में एक दुखद घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर से लापता दो जुड़वा भाइयों की लाश गांव में स्थित करीब 30 फीट गहरे कुएं में मिली। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना सोमवार दोपहर की है, जब होरीलाल और डोमन लाल (उम्र 6 साल) घर से खेलने के लिए निकले थे। वे अक्सर पास के बजरंग मंदिर चौक पर खेलते थे। लेकिन जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने बच्चों के लापता होने की सूचना सोशल मीडिया और गांव के अन्य लोगों के माध्यम से भी दी। धीरे-धीरे यह जानकारी पूरे गांव में फैल गई।

ये भी पढ़ें  महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे रजिस्ट्रेशन, मंत्री का आया बड़ा बयान

कुएं में सुरक्षा के लिए कोई बाउंड्री नहीं

गांव के कुछ बच्चों ने बताया कि उन्होंने होरीलाल और डोमन लाल को बजरंग मंदिर चौक के पास खेलते हुए देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने उस क्षेत्र की गहनता से खोजबीन शुरू की और पास के पुराने खंडहर नुमा घर के पास स्थित कुएं में दोनों बच्चों के शव तैरते हुए मिले। कुआं बिना किसी बाउंड्री के था और पूरी तरह से खुला था, जिससे बच्चे आसानी से उसमें गिर सकते थे।

माना जा रहा है कि बॉल के पीछे दौड़ते समय दोनों बच्चे कुएं में गिर गए होंगे। कुरुद पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकाला। शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दुखद घटना के बाद, यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह एक हादसा था या बच्चों को जानबूझकर कुएं में धकेल दिया गया था।

ये भी पढ़ें  संकटमोचन के दरबार पहुंचे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, हनुमान चालीसा पाठ कर लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

एक ही घर के दो जुड़वा बच्चों की मौत ने गांव में हर किसी को हैरान कर दिया है। ग्रामीणों और परिवार के लोग इस मामले को लेकर बेहद शोकाकुल हैं और कई तरह के सवाल उनके मन में उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर विचार कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जल्द ही जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button