ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

मोदी की गारंटी देने वाली सरकार के मंत्री, नेता जनता से भाग रहे:धनंजय सिंह ठाकुर





रायपुर । भाजपा के प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र आने से पहले ही भाजपा भयभीत है और हार मान ली है।

13 महीने में ही भाजपा सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग में निराशा और हताश है। मोदी की गारंटी देने वाली सरकार के मंत्री जनता से भाग रहे हैं। इसलिए भाजपा के नेता जनता के बीच सीधा संवाद करने से डर रहे हैं। इसीलिए वह मोबाइल नंबर जारी करके जनता से सुझाव मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें भी सरकार के मंत्रियों की तरह ही भागना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  इनोवा कार में ले जा रहे थे 1 करोड़ 70 लाख रुपए,दो अर्न्तरजीय आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से जो वादा किया था वह तो कहीं नजर नहीं आ रहा है। अब निकाय चुनाव में भाजपा किसके नाम की गारंटी देकर जनता को भरमाने की कोशिश करेंगे। जब भाजपा के सबसे बड़े नेता की गारंटी की ही कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में भाजपा के नगरी निकाय चुनाव के घोषणा पत्र पर जनता कैसे भरोसा करेंगे? भाजपा की सरकार ने 1 साल में निकाय क्षेत्र के लिए कुछ काम तो किया ही नहीं है। अब भाजपा को निकाय क्षेत्र की जनता को प्लानिंग बताने में भी पसीना छूट रहा।

ये भी पढ़ें  गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, 842 ग्राम मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 साल में नगरी निकाय क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई काम नहीं किया है। विधानसभा चुनाव में जो मोदी की गारंटी के नाम से जो वादा किया गया था उसमें रत्ती भर काम नहीं हुआ है।

महतारी वंदन योजना और रेडी टू ईट के काम महिलाओं के देने के नाम से महिलाओं को ठगी किया गया है। प्रदेश की 30 प्रतिशत महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और रेडी टू ईट का काम आज भी पूर्व की तरह ही चल रहा है। 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था व्यापम में 1 साल में कोई भर्ती नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के बिल्हा क्षेत्र की महिलाओं के स्वच्छता योगदान की सराहना, विधायक डॉ अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा-गुमनाम नायकों को मिलता है मंच

प्रदेश में अपराधियों का आतंक है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है। ट्रांसफर पोस्टिंग बिना लेनदेन नहीं होता है। स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में जनता से मिलने से बच रहे हैं। भाजपा का झूठ प्रपंच और प्रोपोगंडा बार बार नहीं चलेगा जनता भाजपा के जुमलेबाजी से त्रस्त है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button