Big BreakingChhattisgarhFeaturedNational

पूर्व भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की खुदकुशी,फंदे से लटकती मिली लाश



दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पूर्व भाजपा विधायक स्व. भीमा मंडावी की बेटी दीपा ने देहरादून के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपा फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही थीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगी थीं। उसका यह अंतिम वर्ष था। रविवार को PG में ही उसने सुसाइड किया है। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। पुलिस ने दीपा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हॉस्टल की अन्य लड़कियों व वार्डन से पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हो गई थी।

यह भी पढ़ें  गुढ़ियारी में कृष्णमय उल्लास: मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विशाल दही हांडी उत्सव ऐतिहासिक रूप से संपन्न

भीमा के घर पहुंचे भाजपा और कांग्रेसी नेता

घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे हुए हैं।

दीपा मंडावी ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक की बेटी की खुदकुशी की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद इस बारे में खुलासा हो पाएगा. दीपा मंडावी उस समय काफी चर्चा में आ गईं थी। जब बीजेपी की ओर से उनकी मां ओजस्वी भीमा मंडावी का टिकट दंतेवाड़ा से काट दिया गया था। इस दौरान दीपा ने वीडियो संदेश के जरिए बीजेपी हाईकमान से अपनी मां की टिकट के लिए अपील की थी।

यह भी पढ़ें  सड़क पर मना मंत्री रामविचार का बर्थडे : समर्थकों ने काटा केक, जमकर की आतिशबाजी, कांग्रेसियों ने उठाया सवाल

साल 2019 में नक्सलियों ने की थी भीमा मंडावी की हत्या

दीपा मंडावी के पिता भीमा मंडावी छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से बीजेपी के विधायक थे। 9 अप्रैल 2019 को को नक्सलियों ने श्यामगिरी में आईईडी विस्फोट करके उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के एक दिन बाद 10 अप्रैल 2019 को दिवंगत नेता भीमा मंडावी का उनके पैतृक गांव गदापाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button