Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

जुआ खेलते दो जुआरी गिरफ्तार,जुआरियों को देने वाले 03 पाईंटरों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही









रायपुर । रायपुर पुलिस द्वारा लगातार जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

06 अप्रैल को थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भैंसथान स्थित पंजाब ऑयल मील गली पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार -जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

ये भी पढ़ें  पनीर खा रहे हैं तो रहें सावधान!, खाद्य विभाग ने जब्त किया 2500 किलो नकली पनीर, फैक्टरी सील

रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते सांरग टोपे एवं किशोर वाधवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 14,180/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 86/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

पुलिस टीम द्वारा जुआ रेड के दौरान घटना स्थल के आसपास उपस्थित र्पाइंटर 01. नकुल नकाडे पिता संदीप नकाडे निवासी रामसागर पारा आजाद चौक 02. किशन यादव पिता लखन यादव निवासी रामसागर पारा आजाद चौक। 03. ईश्वर यादव पिता राज प्रसाद निवासी रामसागर पारा आजाद चौक द्वारा पुलिस आने की सूचना आरोपियों को दिया गया था। जिस पर उक्त तीनों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।

ये भी पढ़ें  विदेशी फंड का इस्तेमाल करने वाले NGO की होगी जांच, CM साय ने दिए निर्देश

गिरफ्तार आरोपी

  • 01. सांरग टोपे पिता सुनील टोपे उम्र 32 साल निवासी तात्यापारा हनुमान मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
  • 02. किशोर वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी रामकुंड लाईफबर्थ हास्पीटल के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button