Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

Video:सरपंच रघुनाथ साहू की पहल, ग्राम पंचायत सांकरा के इतिहास में पहली बार महिलाओं का हुआ सम्मान





रायपुर/धरसीवां । धरसीवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया । गांव के इतिहास में पहली बार सरपंच रघुनाथ साहू ने गांव के सभी वर्ग की 400-500 महिलाओं का श्रीफल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया ।

एक दिन नहीं हर दिन महिलाओं का करना चाहिए सम्मान : रघुनाथ साहू,सरपंच

सरपंच रघुनाथ साहू ने कहा कि महिला ही जननी होती है। एक महिला के मां, पत्नि, बहू,बेटी बहुत से रूप होते है। औरत वो शक्ति है जो पूरी दुनिया बदल सकती है। औरत दुर्गा भी है ,लक्ष्मी भी है,अन्नपूर्णा भी है,गंगा मां भी है और किसानों के लिए धरती मां भी है। महिलाओं के सम्मान के लिए केवल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अकेला एक दिन नहीं होता। हर दिन हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें  विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में एल्डरमैन का शपथ ग्रहण, विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा-निष्ठा और पारदर्शिता से करें जनसेवा

सम्मान पाकर महिलाएं ,माता ,बहिनें सभी काफी प्रसन्न है । ग्राम पंचायत सांकरा की महिलाओं ने सम्मानित होकर सरपंच के प्रति आभार व्यक्त किया ।साथ ही कहा कि ये बहुत गर्व की बात है कि ,गांव में पहली बार हम सभी महिलाओं का सम्मान किया गया ।

आइए सुनते है चर्चा के दौरान सरपंच रघुनाथ साहू और गांव की महिलाओं ने क्या कुछ कहा ….

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button