Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

सदर बाजार में करोड़ों की चांदी लूट, कारोबारी को बेहोश कर DVR भी ले गए लुटेरे

शनिवार तड़के हुई वारदात से सराफा बाजार में मचा हड़कंप, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग





रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज लूट की घटना ने सराफा कारोबारियों को दहला दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित राजधानी पैलेस में दो नकाबपोश लुटेरे एक सराफा कारोबारी के फ्लैट में घुसे और गन की नोक पर करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 50 लाख रुपए बताया जा रहा है।

पीड़ित कारोबारी राहुल गोयल, जो मूलतः आगरा (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं, रायपुर में चांदी के आभूषणों का व्यापार करते हैं। पुलिस के अनुसार, यह वारदात सुबह करीब 4 बजे की है। लुटेरे फ्लैट के दरवाजे पर पहुंचे और अंदर आने का बहाना किया। दरवाजा खुलते ही उन्होंने राहुल गोयल की कनपटी पर गन तान दी, उन्हें दवा सुंघाकर बेहोश किया और हाथ-पैर बांध दिए।

ये भी पढ़ें  राजधानी के स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ रेप,पुलिसकर्मी के बेटे ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार

लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्हें कारोबारी के पास मौजूद चांदी के स्टॉक की जानकारी पहले से थी। पुलिस को शक है कि वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। लूट के बाद आरोपी CCTV कैमरे का DVR भी साथ ले गए, जिससे पुलिस को कोई फुटेज न मिल सके।

राहुल गोयल को सुबह करीब 11 बजे होश आया, जिसके बाद उन्होंने खुद को मुक्त कर पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि लूट का तरीका बेहद पेशेवर है। टीम आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और शहर के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें  बस्तर के जल, जंगल, जमीन बचाने कांग्रेस करेगी पदयात्रा, 26 मई किरन्दुल से होगी शुरू

वहीं, सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button