28 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 28 मार्च 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 28 मार्च 2025, शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के योग हैंष लेकिन ऑफिस में कार्यों की समय सीमा पास होने के कारण आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाई आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को टाल देना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम ज्यादा रहेगाी। पिता का साथ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आज आर्थिक तौर पर सतर्क रहना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुटुंब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। मन में निराशा व असंतोष रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में सम्मान की वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के योग हैं। लाभ के मौके मिलेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- तुला राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धनु राशि- धनु राशि वालों की आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को आज बेवजह गुस्से से बचना चाहिए। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाने का योग है। नौकरी में उन्नति मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मन बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button