Big BreakingChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsरायपुर

कृषि मंत्री नेताम ने महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस से की मुलाकात,छतीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो की दी जानकारी





रायपुर । छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने मुम्बई, महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से सौजन्य मुलाकात की।

मंत्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों, गरीबों, आदिवासियों सहित सभी वर्गोे के उत्तरोत्तर विकास के लिए काम कर रही है। नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यहां किसानों से़ 21क्विंटल प्रति एकड तथा 3100 सौ रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीद रही हैं। इससे यहां के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए है।

ये भी पढ़ें  Video:नगरीय निकाय चुनाव 2025:किसी भी समाज का विकास तभी होता है जब शिक्षा और स्वास्थ्य वहां होता है : जितेंद्र अग्रवाल

ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, इससे आटोमोईल सेक्टर में काफी उछाल आया है। उन्होंने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए भी दिनदयाल उपाध्याय कृषक उन्नति योजना संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के साढे़ पांच लाख से अधिक भूमिहीन किसानों को दस-दस हजार रूपये का चेक प्रदान किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सुदुर अंचल में बहुतायत में तेंदूपत्ता के संग्रहण कार्यो से गरीब एवं मजदूर वर्ग जुड़े हुए हैं। राज्य सरकार ने इन परिवारों की चिंता करते हुए तेंदूपत्ता प्रति मानक बोराकी दर चार हजार से बढ़ाकर साढ़े पांच हजार कर दिए है, वहीं संग्राहकों को निःशुल्क चरण पादुका भी प्रदान किये जा रहे है।

ये भी पढ़ें  सुशासन तिहार का तीसरा एवं अंतिम चरण, 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविर

मंत्री नेताम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बताया कि हमारी सरकार गरीब किसानों के साथ-साथ आदिमजाति के कल्याण के दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत् गांवों और ग्रामीणों के सम्पूर्ण उत्थान एवं विकास का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि राज्य के आदिमजाति एवं कमजोर वर्ग तथा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना के तहत् उन्हें आई.आई.टी, जे.ई.ई तथा मेडिकल प्रवेश परिक्षाओं की तैयारी करायी जा रही है। अभी हाल ही जारी जे ई ई मुख्य परीक्षा में सकारात्मक परिणाम भी आए है।

ये भी पढ़ें  माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हेल्पलाईन,छात्रों की समस्याओं का हो रहा है समाधान

मंत्री नेताम ने मुख्यमन्त्री फडणवीस को राज्य और केन्द्रिय योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button