Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsReligionरायपुर

विधायक डॉ. अग्रवाल ने कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय जी का किया सम्मान, कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद;कहा- धर्म हमें सही मार्ग दिखाता है

सांकरा में गूँजा 'श्री शिव महापुराण' का दिव्य नाद, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल हुए शामिल







सांकरा/बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा में आयोजित संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के पावन आयोजन में क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए। आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजनों के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने न केवल कथा श्रवण किया, बल्कि धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

कथा स्थल पर पहुँचकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सबसे पहले भगवान शिव को नमन किया और कथा के मुख्य वाचक पंडित युवराज पाण्डेय जी का मंच पर विधिवत सम्मान किया। उन्होंने पंडित जी को शाल और श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह सम्मान धार्मिक विद्वानों के प्रति उनके आदर भाव को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें  धान खरीदी में पूरे प्रदेश में अव्यवस्था और सरकार बेफिक्र :दीपक बैज 

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। कथा समाप्ति के उपरांत उन्होंने पूज्य पंडित युवराज पाण्डेय जी के समीप जाकर न केवल आशिर्वाद प्राप्त किया बल्कि उनसे धर्म, समाज और जीवन मूल्यों पर चर्चा भी की।

अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह हमें जीवन जीने की सही दिशा सिखाती है। यह कथा हमें त्याग, समर्पण, और करुणा के महत्व से परिचित कराती है, जो स्वयं भगवान शिव के व्यक्तित्व में समाहित हैं। यह कथा हमें बताती है कि कैसे जीवन की कठिनाइयों में भी हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और सभ्यता की जड़ों को मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें  रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': ड्रोन से हुई जुआरियों की घेराबंदी, फार्म हाउस में दबिश देकर 16 गिरफ्तार

विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस शुभ अवसर पर सांकरा के सभी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने ग्रामवासियों से कहा कि सांकरा के सभी ग्रामवासियों को ऐसे पवित्र आयोजन सफलतापूर्वक कराने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। धर्म हमें आपस में जोड़ता है और समाज में सद्भाव, प्रेम तथा एकता स्थापित करता है। हमें कथाओं और धार्मिक आयोजनों से मिलने वाली शिक्षा को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि आप धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलें, क्योंकि यही मार्ग हमें शांति और समृद्धि की ओर ले जाता है। मुझे विश्वास है कि भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहेगी और इस क्षेत्र का कल्याण होगा।

ये भी पढ़ें  अंतरिक्ष से अध्यात्म तक: सुधांशु शुक्ला की उपलब्धि पर देश को गर्व, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सीताराम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल,पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा, भाजपा मण्डल पिरदा अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान,सुशील प्रधान,सांकरा सोसायटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल,सांकरा और आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे ।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button