1-9 मूलांक के जातकों के लिए कैसा होगा आज का दिन? पढ़ें अंक राशिफल

आइए देखते हैं मूलांक 1 से 9 अंक वालों का दिन कैसा रहेगा।





अंक ज्योतिष में लोगों के मूलांक के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। न्यूमेरेलॉजी यानी कि अंकशासत्र में 1 से लेकर 9 तक के मूलांक का वर्णन हैं। अंक ज्योतिष में इन मूलांकों के आधार पर लोगों की राशिफल बनाई जाती है। इसके आधार पर आसानी से जाना जा सकता है कि हर एक मूलांक के जातकों की जिंदगी में क्या-क्या होने वाला है? नीचे विस्तार से जानिए कि 1 से लेकर 9 मूलांक वाले जातकों के लिए आज यानी कि 6 दिसंबर का दिन कैसा होगा?

मूलांक 1

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। काम में आपका हर फैसला आज असरदार साबित होगा। लव लाइफ में पार्टनर आपकी बातों को आज सीरियसली लेगा, जिससे आप लोगों का रिश्ता और भी मजबूत होगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें।

मूलांक 2

आज आपकी फीलिंग्स गहरी रहने वाली हैं। अपने दिल की बात को क्लैरिटी के साथ शेयर करें। काम के मामले में आज कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। पार्टनर के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। बचत करें।

मूलांक 3

आज आप कुछ नई स्किल्स सीख सकते हैं। ऑफिस में आपके आइडिया की तारीफ की जाएगी। रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी। पार्टनर से आपको फुल सपोर्ट मिलने वाला है। आज खर्चा सोच-समझकर ही करें।

मूलांक 4

आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है, इसलिए किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी ना करें। करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। लव लाइफ में छोटी गलतफहमी को बात करके दूर करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

मूलांक 5

आज पूरे दिन आप एक्टिव रहने वाले हैं। साथ ही आप पॉजिटिव भी बहुत रहेंगे। काम में नए मौके मिल सकते हैं। पैसों के मामले में आज कुछ छोटे फायदे भी होंगे। लव लाइफ में हंसी मजाक से रिश्ता मजबूत बनेगा।

मूलांक 6

आपका व्यक्तित्व आज बहुत आकर्षक दिखेगा। साथ ही आज आपको क्रिएटिव कामों में सफलता भी मिलेगी। लव लाइफ आज बेहतरीन रहेगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। शॉपिंग का मन करेगा पर खर्चा सोच समझकर ही करें।

मूलांक 7

आज आप थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं। इस वजह से पूरा दिन खुद को बिजी ही रखने की कोशिश करें। काम में क्लियर सोच से सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आज थोड़े निराश हो सकते हैं। आपको पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है। हालांकि बात करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।

मूलांक 8

आज धैर्य और मेहनत से आपको मनमुताबिक रिजल्ट मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। ये सफलता आपकी किसी पुरानी मेहनत का परिणाम होगी। पार्टनर आपकी परवाह करेगा और ऐसे में आपका रिश्ता बैलेंस हो पाएगा। आज पैसे की स्थिति स्थिर रहेगी।

मूलांक 9

आज आपका दिन जोश और हिम्मत से भरा रहेगा। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज करियर में सफलता भी मिल सकती है। लव लाइफ में पैशन बढ़ेगा। कहीं से पैसों का लाभ मिल सकता है। बस खुद पर भरोसा बनाए रखें।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button