Video:इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा अपनी प्यारी दादी के रूप में उन्हें हमेशा याद करता हूं

0
265

नई दिल्ली । देश की पहली सशक्त प्रधानमंत्री और आर्यन लेडी इंदिरा गांधी की आज जयंती है। 19 नवंबर 1917 को पंडित जवाहरलाल नेहरू के घर इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। उनकी जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,”कार्य कुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ट्वीट किया और कहा के विश्व राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम हमेशा याद किया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इंदिरा गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ”इंदिरा गांधी, एक नाम- शक्ति, समर्पण, साहस और संकल्प का। उनके लौह इरादों ने हिन्द का गौरव बढ़ाया था। पाकर उनके साहस को, नया हिंद “मुस्काया” था। दुनिया का भूगोल और हिंदुस्तान की किस्मत बदलने वाली पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी का पुण्य स्मरण।”

Richa Sahay

The 4th Pillar, Contact - 9893388898, 6264744472