मेष से लेकर मीन राशि का कैसा रहेगा 3 जनवरी 2025 का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 3 जनवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 3 जनवरी 2025, शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा। वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे लोग आपके प्रभावित होंगे। हालांकि व्यावसायिक कार्यों के चलते मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में तथा आय में भी वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक कार्यों में धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी करीबी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होती।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के मन में आज उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों और व्यापारियों के कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता की सेहत पहले से अच्छी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी मित्र के साथ कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपनों का साथ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रोजी-रोजगार के सुअवसरों की प्राप्ति कराएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति विरासत में मिल सकती है। पारिवारिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। बुद्धि के बल पर पैसा कमाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है। कारोबार के लिए यात्रा लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य रखने की सलाह देता है। किसी भी फैसले को लेने में बहुत जल्दबाजी न करें। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। बातचीत में बैलेंस बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। रहन-सहन बाधित रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता की नई कहानी लिखेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यसत्ता बढ़ सकती है। शैक्षिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज रुपए-पैसे के लेन-ेन से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि

आज मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि होगी। थोड़ा संभलकर दिन पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। हालांकि कुछ जातकों के लिए शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button