Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

कांग्रेस में बाप बड़ा न भैया,सबसे बड़ा रुपैया,कांग्रेस बन गई लुटेरी गैंग:संजय श्रीवास्तव









रायपुर । भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस की कलह पर बड़ा हमला करते हुए भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस ब्रीफ में कहा कि कांग्रेस में शायद नोटिस और निष्कासन भी पैसे के लिए किए जाते है कांग्रेस के अंदर की गजब कहानी यही कहती है जिसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक, विनय जायसवाल ने पहले कांग्रेस पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया,फिर 6 साल के लिए निष्कासित हुए ,6 साल तो नहीं पर 6 महीने के अंदर वो पार्टी में न सिर्फ वापिस आए बल्कि महापौर का टिकट भी ले आए।उन्होंने जो आरोप कांग्रेस पर लगाया था उसी प्रकिया से वो खुद महापौर प्रत्याशी बन गए अतः कांग्रेस में बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया।

ये भी पढ़ें  आई जी ने सुनी ट्रैफिक जवानों की समस्याएं, स्मार्ट पुलिसिंग करने दिए निर्देश

संजय श्रीवास्तव ने कहा पिछले दिनों कांग्रेस ने दो बार के विधायक कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बारे में कहा कि उनके नैतिकता नहीं है इतनी बार पार्टी को हरवाने के बाद भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया और बोलना पड़ रहा है यह शर्म की बात है अब इस बार फिर कुलदीप जुनेजा को कारण बताओ नोटिस दिया गया है अब कहानी फिर वही है कुलदीप जुनेजा जिन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निष्काशित लोगो को पैसे लेकर फिर से पार्टी में लेने का आरोप लगाया था अब फिर वो खुद पैसे देकर अपने ऊपर कार्यवाही से बचेंगे।कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल नहीं लुटेरी गैंग बन के रह गई है जो सब को लूट रही है।

ये भी पढ़ें  प्रकृति, संस्कृति और सुरों का महासंगम: 13 फरवरी से 'छत्तीसगढ़ के शिमला' में शुरू होगा मैनपाट महोत्सव

संजय श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस अपने आपराधिक कृत्यों की वजह से आंतरिक कलह के चक्रव्यूह में फंस चुकी है।पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार मान रहे है और खुलेआम बयानबाजी कर रहे है कि हम टॉप लीडरशिप की वजह से चुनाव हार रहे है, जिसमें दीपक बैज,भूपेश बघेल , टीएस सिंहदेव का नाम वो बार बार बोल रहे है नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ,टीएस बाबा के ही नेतृत्व में चलने की बात कर रहे है ऐसे में कांग्रेस में किसी को किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है हर कोई एक दूसरे पर केवल आरोप ही लगा रहा है।भाजपा ने जहां बूथ ,मंडल,जिला और प्रदेश के सभी संगठन के चुनाव समय पर कर लिए परन्तु कांग्रेस चार शर्मनाक हारो के बाद कलह के दल दल में डूबती जा रही है।

ये भी पढ़ें  रायपुर में बिना अनुमति डीजे-टेंट लगाया तो खैर नहीं, डीसीपी पश्चिम ने दी सख्त चेतावनी

 

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button