बसना । भाजपा मण्डल बसना में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद रुपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल, विधानसभा संयोजक डा. एन. के. अग्रवाल, ओमप्रकाश चौधरी, नगर पंचायत बसना पूर्व उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अखिलेश भोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।
बसना शहर के हृदय स्थल शहीद वीर नारायण चौक में सांसद रुपकुमारी चौधरी ने भाजपा का झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत करी।
भाजपा मण्डल बसना के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रमुख नेताओं को गमछा पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डा. एन. के. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी ने संघर्ष करते हुए आज पूरे भारत में 80% राज्य में सरकार बना लिया है।भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर के व्यक्तियों को फायदा पहुँचाने में विश्वास करता है।
महासमुंद की लोकप्रिय सांसद रुपकुमारी चौधरी ने अपने उदबोधन में कहा कि भाजपा पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है,उन्होंने भाजपा के संस्थापक श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं श्री लालकृष्ण अडवाणी को याद करते हुए कहा कि कभी संसद में भाजपा के दो सदस्य होने पर कांग्रेसियों द्वारा तंज कसा जाता था।
आज भाजपा का परचम पंचायत से पार्लियामेंट तक है। सांसद ने सभी को रामनवमी और भाजपा स्थापना दिवस की बधाईया प्रेषित किया।कार्यक्रम में आभार व्यक्त भाजपा मण्डल महामंत्री जन्म जय साव ने किया।
भाजपा स्थापना दिवस पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीतगुप्ता,जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खोल बाहरा निराला सहित पार्षद गण, जनपद सदस्य गण, शक्ति केंद्र के सभी प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।