Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

31 दिसंबर को दारू पीकर गाड़ी चलाई तो सलाखों के पीछे बीतेगा साल का पहला दिन, सख्त कार्रवाई के मूड में पुलिस



रायपुर। नए साल की पार्टी के लिए होटल-पबों से लेकर फार्म हाउस और रेस्टोरेंट वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रायपुर के 80 से ज्यादा होटलों-रेस्टोरेंट वालों ने 31 दिसंबर की रात शराब पिलाने की अनुमति मांगी है।

जिला प्रशासन ने नियमानुसार अनुमति दी है। इनमें से 20 आवेदक ऐसे हैं, जिनका रेस्टोरेंट और फार्म हाउस है। इसमें शराब की भी सुविधा देंगे। 12.30 बजे तक कार्यक्रम बंद करने का निर्देश दिया गया है।

500 जवानों की रहेगी तैनाती

अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती रहेगी। शराब के नशे में पकड़े जाने पर थाने में रात गुजरानी पड़ेगी। शहर में 20 जगह चेक पाइंट बनाई गई।

यह भी पढ़ें  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिखाई 'सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा' को हरी झंडी, 1000 श्रद्धालु सोमनाथ धाम रवाना

चौक-चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने वालों, तेज हार्न बजाने वालों पर कार्रवाई होगी।

पुलिस विभाग शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वीआइपी रोड, नवा रायपुर सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और निरंतर गश्त करेगा।

सीसीटीवी से नजर होगी बड़े होटल पर

चौक-चौराहों बड़े आयोजनों वाले होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी और कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। किसी प्रकार का गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थान जहां पर नशे की सामाग्री मिलने की सूचना मिलेगी और नशाखोरी-अड्डेबाजी की जा रही हो, तो कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुसार आतिशबाजी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें  थर्ड जेंडर का नाम बिना दस्तावेज मतदाता सूची में कैसे जुड़ेगा चुनाव आयोग बताये : धनंजय ठाकुर 

आबकारी की टीम रखेगी निगरानी

नववर्ष के आयोजन पर आबकारी विभाग की पैनी नजर रहेगी। रायपुर जिले में स्थित सभी होटल, बार, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए उपायुक्त आबकारी विभाग जिला रायपुर ने आदेश जारी कर दिया है। 12 बजे तक ही सभी होटल, बार और रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विशेष नाइट पेट्रोलिंग

31 दिसंबर की रात के लिए पुलिस की विशेष नाइट पेट्रोलिंग टीम होगी। जगह-जगह चेकिंग पाइंट पर टीम तैनात रहेगी। पार्टी के लिए निर्धारित समय से ज्यादा समय होने पर कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी आयोजित करने वाले होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को पार्किंग स्पेस देना होगा। सड़क पर पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करेगी। आउटर के थानों को भी अलर्ट किया गया है। नवा रायपुर में खुले में पार्टी करने, सड़क पर शराब पीने, स्टंटबाजी, कार रेसिंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  दक्षिण उपचुनाव का नतीजा हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नही, जनादेश शिरोधार्य:दीपक बैज

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button