अग्रवाल प्रीमियर लीग में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,बोले-खेलों से बढ़ती है सामाजिक एकजुटता

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने टॉस कर किया मैच का शुभारंभ, समाज को दिया एकता और स्वास्थ्य का संदेश





रायपुर । राजधानी रायपुर के प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ क्लब में ‘अग्रवाल प्रीमियर लीग 4.0’ बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके आगमन से खिलाड़ियों और आयोजकों में भारी उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में पहुँचते ही विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सर्वप्रथम महाराज अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने समाज की सुख-समृद्धि के साथ-साथ समस्त प्रदेशवासियों की खुशहाली और उन्नति की मंगल कामना की।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अग्रवाल प्रीमियर लीग 4.0 बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारे अग्रवाल समाज की एकजुटता और युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि आपसी भाईचारा और प्रेम की भावना भी प्रगाढ़ होती है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के व्यस्त समय में खेल हमें तनाव मुक्त रखने और टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। मुझे खुशी है कि हमारा समाज अपनी परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा प्रदान कर रहा है। बसना क्षेत्र हो या रायपुर, युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा हूँ।

उद्बोधन के पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल क्रिकेट पिच पर पहुँचे और दोनों प्रतिस्पर्धी टीमों के कप्तानों के बीच सिक्का उछालकर टॉस कराया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

मैदान में उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि मैदान में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है आपका संघर्ष और खेल के प्रति आपका समर्पण। आप सभी खिलाड़ी इसी तरह अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समाज व प्रदेश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आत्मीय स्वागत किया और समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हरिभूमि प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी,मनमोहन अग्रवाल, लल्लूराम के संपादक नमित जैन,संजय नेतराम अग्रवाल,कमल अग्रवाल,कमल गुप्ता,युवा मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल,संजय अग्रवाल,बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button