Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

शासकीय भूमि में बेजा कब्जा से मुक्त करने तेजी से करें कार्यवाही:मंत्री रामविचार नेताम





रायपुर । आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि जिले में वन एवं शासकीय भूमि से कब्जा खाली कराएं। संबंधित अनुविभागीय एवं विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा कर लगातार कार्रवाई करें।

बैठक में उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत जिले के किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने को कहा। मंत्री नेताम ने कहा कि प्राथमिकता के साथ जन जागरूकता लाते हुए शत-प्रतिशत किसानों को इस योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि बागबानी क्षेत्र में जिले में बहुत संभावनाएं हैं, सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने राष्ट्रीय बागबानी मिशन, किसान सम्मान निधि योजना, जैसे कई योजनाएं बनाई है, जिसके माध्यम से उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा दें।

मंत्री नेताम ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए गर्मी के मौसम के दृष्टिगत कहा कि जिले में जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गर्मी के दिनों में भू-जल स्तर नीचे चला जाता है, पेयजल की समस्याओं से निपटने के लिए उचित प्रबंधन करें। इसे ध्यान में रखते हुए ऐसे ग्रामों को चिन्हांकित कर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था करें।

सार्वजनिक चौक-चौराहों में पानी की उचित व्यवस्था हो इसके लिए प्याऊ खोलने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बिजली विभाग अधिकारी को जिन स्थानों में ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है वहां शीघ्र लगाने की बात कही। निर्माण एजेंसियों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को पूरा करने में धरातल स्तर पर आने वाली समस्या के लिए कलेक्टर एवं एसपी के संज्ञान में लाते हुए उत्पन्न समस्या को दूर करें।

मंत्री नेताम ने कहा कि ग्रीष्म कालीन ऋतु में जंगलों में आग लगाया जाता है जिससे पर्यावरण को क्षति पहुंचती है, इसके लिए प्रभावी रणनीति बनाते हुए सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करें।

बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, रिक्त पदों की भर्ती, हेचरी की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही इस वित्तीय वर्ष में बजट में क्षेत्र के लिए हुई घोषणाओं के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर प्रारंभ करने को कहा।

विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासकीय योजनाओं चलाई जा रहीं है, उनका बेहतर क्रियान्वयन करें। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से जनहितैषी योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना है कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ और बलरामपुर जिले को भी विकसित करना है।

विधायक सामरी उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा कि विभागीय समीक्षा बैठक के माध्यम से अद्यतन जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई भी निर्माण कार्य हो समय सीमा में पूरा करें। आपातकालीन घटनाओं के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए सही समय पर मुआवजा राशि प्रदान करें। उन्होंने कुसमी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुदृढ़ करने की बात भी कही। जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कृषि मंत्री नेताम ने ली डीएमएफ, दिशा एवं सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक

जन सुरक्षा और विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सुगम यातायात के लिए जिले के मुख्य मार्गों में ब्लॉक स्पॉट का चिन्हांकन करने तथा खराब हुए सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां सड़कें ज्यादा खराब हो गई हैं उसे जल्द से जल्द मरम्मत कराना सुनिश्चित करें, जिससे की आमजनों को आवागमन में परेशानी न हो। नेताम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के संबंध में चर्चा करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। साथ ही सड़क निर्माण के लिए हो रहे पेड़ कटाई के कार्य में अधिक मानव संसाधन लगाकर जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सीट बेल्ट, हेलमेट अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश भी दिये।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में आज संयुक्त जिला कार्यालय बलरामपुर-रामानुजगंज के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा), सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक सम्पन्न हुई।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति: केंद्रीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के दिये निर्देश

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की।

सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में स्थानीय बोली के प्रोत्साहन पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी बैठक में इन क्षेत्रीय बोली का प्रयोग करें। उन्होंने योजनाओं का सही तरीके से प्रचार-प्रसार कर गांव में रहने वालों आमजनों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के भी निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ देने को कहा। सांसद महाराज ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करते हुए जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास कार्यों की सतत् जानकारी उपलब्ध कराएं।

खनिज न्यास संस्थान के निमार्ण कार्यों की प्रगति ली जानकारी

जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत निमार्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने इस वित्तीय वर्ष हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष के स्वीकृत कार्यों में पूर्ण हुए कार्यों की इसकी जानकारी ली।

बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिला खनिज संस्थान न्यास और दिशा समिति से जुड़ी जानकारी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के महत्वपूर्ण कार्य एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना के अनुमोदन तथा गतिविधियों की जानकारी दी।

जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर ने जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत डीएमएफ अंतर्गत प्राप्ति एवं व्यय की राशि की जानकारी, डीएमएफ के कार्यों सहित महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, पर्यवारण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, कौशल विकास व आजीविका, स्वच्छता, कृषि, पशुपालन के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य कराया जाएगा।

बैठक में इस दौरान सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,विधायक सामरी उद्देश्वरी पैंकरा,विधायक प्रतापपुर शकुंतला पोर्ते,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज,कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल,कलेक्टर राजेंद्र कटारा, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button