सरकार जिस रफ्तार से धान खरीद रही 31 जनवरी तक 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी असंभव:दीपक बैज

रायपुर । धान खरीदी डेढ़ महीने पूरा हो गया है लेकिन अभी तक मात्र 67 लाख टन धान की खरीदी ही हो पाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इसी रफ्तार से धान की खरीदी होगी तो 31 जनवरी तक जो धान खरीदी का जो लक्ष्य निर्धारित है 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी करने का वह पूरा हो पाना असंभव है।

अभी 29 लाख पंजीकृत किसानों में से बमुश्किल से 40 फीसदी किसान ही अपना धान बेच पाये है इस रफ्तार से खरीदी होगी तो सरकार पूरा किसानों का धान नही खरीदेगी। जिस धीमी गति से धान खरीदी हो रही है ऐसे में 29 लाख किसानों से धान खरीदी सम्भव ही नही है।

जब तक प्रतिदिन 60 हजार से अधिक किसानों से 4 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा धान की खरीदी नही होगी तब तक 160 लाख मिट्रिक टन का लक्ष्य पूरा नही होगा। सरकार अभी से धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 14 नवंबर को धान खरीदी शुरू हुई उस दिन से लेकर आज तक किसान टोकन, बारदाना की कमी, धान तौलाई में गड़बड़ी और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के साथ एक मुश्त 3100 रु प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की मांग को लेकर कई बार आंदोलन कर चुके हैं विपक्ष लगातार धान खरीदी में अव्यवस्था को सुधारने की मांग कर रहा है।

इसके बावजूद सरकार हठधर्मिता अपनाई हुई है रोज नए-नए समस्या उत्पन्न करके धान खरीदी में बाधा उत्पन्न कर रही है। सोसायटियों में बारदाने की कमी है, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशान होना पड़ रहा। सरकार ने कहा है कि 50 प्रतिशत नये, 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग किया जाये। 50 प्रतिशत पुराने बारदाने समितियों में पहुंचे ही नहीं है, जिसके कारण धान खरीदी बाधित हो रही है।

पुराने बारदाने फटे हुये है जिसमें धान भरा ही नहीं जा सकता, किसानों से कहा जा रहा 50 प्रतिशत बारदानो की व्यवस्था स्वयं करो उसका भुगतान किया जायेगा, लेकिन किसानों के बारदाने का पैसा भी नहीं मिल रहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि टोकन की व्यवस्था अव्यवहारिक है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा, नंबर ही नहीं आ रहा। टोकन कटने की तारीख से 7 से 10 दिन बाद धान बेचने के लिये किसानों को बुलाया जा रहा है। 15 दिन बाद तक का भी टोकन नहीं मिल रहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की आने बलबूते पर पहला धान खरीदी है जो असफल होते दिख रहा है। भाजपा सरकार वादनुसार किसानों 3100 रु प्रति किवंतल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने से बचना चाहती है इसलिए अनेक प्रकार से संकट पैदा कर रही है।किसानों की गिरदावरी, अनावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी की गई फिर बारदाना का संकट, उसके बाद उठाव नही होने के कारण जगह की भी कमी है धान खरीदी बाधित हो रही है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button