इन तारीखों में जन्मे लोगों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का अंक राशिफल
जानिए कि 1 से लेकर 9 मूलांक वाले जातकों के लिए आज का दिन कैसा होगा?

अंक ज्योतिष मूलांक के आधार पर राशिफल निकाला जाता है। जन्म की तारीख के आधार पर किसी का भी मूलांक निकाला जा सकता है। इसमें ज्योतिष शास्त्र की तरह ही लोगों की पर्सनैलिटी का पता लगाया जा सकता है।
पर्सनैलिटी के साथ-साथ अंक ज्योतिष से स्वभाव, लव लाइफ और करियर से जुड़ी भविष्यवाणी की जा सकती है। नीचे विस्तार से जानिए कि 1 से लेकर 9 मूलांक वाले जातकों के लिए आज का दिन कैसा होगा?
मूलांक 1
आज मूलांक 1 का जातक थोड़ा तेज मूड में रहने वाले हैं। आज आपका मन करेगा कि काम जल्दी निपटा लिया जाए। पार्टनर से बात करते वक्त आज थोड़ा प्यार से बोलें। शब्दों का चयन काफी मायने रखेगा। आज पैसे से जुड़ा कोई अच्छा आइडिया आपके दिमाग में आएगा।
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों पर आज भावनाएं ज़्यादा हावी रहने वाली हैं। किसी अपने से बात होगी तब जाकर मन को सुकून मिलेगा। काम में आज आप धीमी शुरुआत करने वाले हैं लेकिन दिन के अंत तक अच्छा रिजल्ट मिल जाएगा। पार्टनर के साथ आप कुछ यादगार लम्हें बिताएंगे।
मूलांक 3
आज आप ढेर सारी प्लानिंग करने वाले हैं। कई नई स्किल्स भी सीखने का दिन है। स्टूडेंट्स का मन आज पढ़ाई में लगेगा। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। प्यार के मामले में प्रैक्टिकल रहने की जरूरत है। किसी से ज्यादा उम्मीद ना पालें।
मूलांक 4
आज का दिन ऐसा होगा कि आपने उम्मीद भी नहीं की होगी। आज आपके सामने अचानक से कोई आ सकता है। रिश्तों के मामले में आज थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। आज पार्टनर से किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है। पैसों की स्थिति आज सही रहेगी।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 के जातकों का दिन फ्रेश रहने वाला है। जहां जरूरी हो वहां अपनी कम्यूनिकेशन स्किल का इस्तेमाल करें। बात करने से आपका काम आसानी से निकलेगा। आज पार्टनर या फिर क्रश की ओर से कोई प्यारा सा मैसेज मिल सकता है। कुछ लोग आज ट्रैवल भी कर सकते हैं।
मूलांक 6
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बहुत ही सुंदर होने वाला है। आज का दिन आपके लिए ढेर सारा सुकून लेकर आएगा। परिवार और दोस्त आप पर खूब प्यार लुटाएंगे। ऑफिस में भी आपकी वाहवाही होगी। आज के दिन आपका खर्चा बढ़ने वाला है, लेकिन ये पॉजिटिव चीज के लिए ही होगा।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों का दिन अकेले ही बीतने वाला है। आज आपको एकांत वाली जगहें ज्यादा पसंद आएंगी। ऑफिस में आज आपका इंट्यूशन काफी काम आएगा। रिश्ते में ईमानदार रहें। बातों में क्लैरिटी होगी तो आप सुकून से रहेंगे।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों को डबल मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको रिजल्ट भी अच्छा मिलने वाला है। आज किसी भी बात को लेकर परेशान ना हो। आज पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाला है। लव लाइफ भी आपकी अच्छी होगी। बशर्ते आपको सामने वाले की बातों को ठीक से समझना होगा।
मूलांक 9
आज आपकी एनर्जी एकदम अलग लेवल पर होगी। इसे सही दिशा में लगाएंगे तो सही रहेगा। आज अपना गुस्सा कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। लव लाइफ भी सही ट्रैक पर जाने वाली है। आज आपको दोस्त या फिर परिवार वालों की मदद करनी होगी।



