24 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

24 फरवरी को सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवजी की पूजा करने से जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है। घर में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानते हैं, 24 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रिश्ते मधुर होंगे। तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

वृषभ राशि-कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलें और तनाव से बचें। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लें। इससे तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि-ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाएं। बिना सोचे-समझे कुछ भी न बोलें। लाइफ पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें। किसी भी परिस्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें।

कर्क राशि-साथी से अपनी फीलिंग्स ईमानदारी से व्यक्त करें। सिंगल जातक नए लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के शुभ रहेगा। रिलेशनशिप की गलतफहमियों को बातचीत के जरिए सुलझाएं। शांत रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

सिंह राशि-मन प्रसन्न रहेगा। यह कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का आदर्श समय है। मानसिक तनाव से बचें। अपने काम पर फोकस करें। इससे हर क्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

कन्या राशि-करियर में सफलता हासिल होगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यों की चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि-स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यों में जल्दबाजी से बचें। व्यवस्थित ढंग से सभी काम निपटाएं। भावुक न हों। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि-ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैमिली के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह उत्तम समय है।

धनु राशि-अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि-हेल्दी डाइट मेंटेन करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ सकती है। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि-धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर के जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए।

मीन राशि-स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। फैमिली और दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button