इन राशियों के लिए उत्तम रहेगा दिन, जानिए किन राशियों को रहना चाहिए सतर्क

रायपुर ।  23 नवंबर 2024 शनिवार का दिन आपके लिए विशेष है। इस दिन आप शनिदेव और बजरंगबली की पूजा कर अपने काम की शुरूआत कर सकते है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही साथ आपके सितारे भी आपका पूरा साथ देंगे। जानते है राशिफल।

आइये जानते हैं 23 नवम्बर, शनिवार के दिन किन-किन राशियों पर रहेगी शनिदेव और बजरंगबली की विशेष कृपा और कौन-सी होंगी वो राशियां, जिनको आज विशेष सावधानी रखने से समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है…

मेष राशि
मेष राशि के जातकों का परोपकार के कार्याे में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके घर किसी नए मित्र का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रह कर करना होगा, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्चा बढ़ सकता है।

कर्क राशि 
आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें, वरना लोग आपका मजाक उड़ायेंगे। पारिवारिक मामलों में सबकी सलाह लेना आपके लिए लाभदायी रहेगा। लंबित कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि 
आपकी सकारात्मक सोच से आज मामले सुलझेंगे। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। नवीन योजनाओं का विस्तार हो सकता है।

कन्या राशि 
आज निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है, इसलिए समय पर काम पूरे कर लें। निजी संबंधों में चल रहा टकराव कम होगा। कुछ जरूरी काम बनेंगे, लाभ प्राप्त होगा।

तुला राशि 
आशा से अधिक धन खर्च होगा, व्यय पर नियंत्रण रखें। नियमितता का ध्यान रखें और किसी से व्यर्थ का वाद विवाद न करें। आज श्रम अधिक करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि 
राजकीय क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। मांगलिक कार्यों में खर्च हो सकता है। नवीन योजनाओं की शुरूआत होगी। सुख सुविधायें रहेंगी।

धनु राशि 
आज आपको नौकरी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें। पुरूषार्थ बना रहेगा, कामकाज बनने का योग है।

मकर राशि 
आज प्रयास करने पर सफलता मिलेगी और राजकीय कार्य भी बनेंगे। दूर दराज की यात्रा संभाव्य है। अनावश्यक व्यय को टालने की कोशिश करें।

कुम्भ राशि 
नए मित्र बन सकते हैं। स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। जमीन जायजाद और प्रॉपर्टी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि 
आज परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढे़गी। पारिवारिक जीवन आशामय तरक्की वाला होगा। घर में अतिथि सत्कार होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button