10 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

10 फरवरी को सोमवार है। सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से साधक के सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 10 फरवरी का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आइए जानते हैं, 10 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि –मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। लंबे समय के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

वृषभ राशि-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में ज्यादा वाद-विवाद करने से बचें। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि-लंबे समय से चली आ रहे परेशानियां दूर होंगी। कानूनी विवाद सुलझ जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिलेशनशिप की गलतफहमी को दूर करें। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। करियर में तरक्की के नए मौकों पर नजर रखें।

कर्क राशि –कर्क राशि वालों को कार्यों के सकारात्मक परिमाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यों के तनाव से बचें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।

सिंह राशि-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लक्ष्यों पर सफलता अर्जित करेंगे, लेकिन कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। फैमिली मेंबर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने में मदद मिलेगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

कन्या राशि-चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। विवादों को सुलझाने के लिए खुलकर बातचीत करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्यों पर फोकस करें।

वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिरता आएगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। घर मरम्मत कराने या नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी को बड़े अमाउंट में धन उधार देने से बचें। इससे वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि-करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। अगर जरूरत हो, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवादों से बचें। इससे तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि– व्यापार में विस्तार होगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन या करीबी दोस्त को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि-आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मीन राशि-स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। तनाव महसूस हो सकता है। फैमिली और प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। प्रोफेशनल लाइफ में नेटवर्किंग के कई मौके मिलेंगे। करियर की बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button