31 जनवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 31 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 31 जनवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। यहां जानें 31 जनवरी 2025, शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों का आज भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता मन को थोड़ा परेशान करेगी। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि- आय के नवीन साधन बन सकते हैं। हालांकि आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी पारिवारिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा।

मिथुन राशि– मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अद्भुत बना रहेगा।

कर्क राशि– परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

सिंह राशि– सिंह राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन धीरे चलाएं। चोट चपेट लग सकती है।

कन्या राशि– मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि- तुला राशि वालों का आज मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी का पूरा सानिध्य मिलेगा। व्यापार अच्छा दिख रहा है।

वृश्चिक राशि- जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। सेहत अच्छी रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। अपनों का साथ मिलेगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते सुधरेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

धनु राशि- धनु राशि वालों का आज लिखने-पढ़ने में मन लगेगा। लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी।

मकर राशि- भूमि, भवन या वाहन से जुड़ी कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए अनुकूल समय है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां की सेहत में सुधार होगा। कुछ शुभता में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा।

कुंभ राशि- आज कुंभ राशि के जातक सतर्क रहें। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। अपनों का साथ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। नौकरी पेशा करने वालों को काम के सिलसिले में किसी दूसरी जगह भी जाना पड़ सकता है।

मीन राशि- मीन राशि वालों को आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत से बचें। अपनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button