घर में होंगे मांगलिक कार्य, परिवार में आएगा कोई नया मेहमान

राशिफल के अनुसार, आज यानी बुधवार 13 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों के मन में कोई कार्य योजना बन सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ राशि
आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभलकर चलाएं। नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन राशि
आज पत्नी और बच्चों से कोई विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया मकान वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ आपको होने वाला है। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ कोई बड़ा डिसीजन अपने और बच्चों के हित में ले सकते हैं।

सिंह राशि
आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के बाद विवाद में न फंसे। नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपके हाथ से कोई बड़ी डील समझौता निकल सकती है।

कन्या राशि
आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला राशि
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश या किसी नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि
आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। परिवार और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा आदि का प्लान बन सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससेआर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई गिफ्ट या सामान खरीद सकते हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button