Tuesday, July 1, 2025
HomeBig Breakingभ्रष्टाचार की नई चाल? भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से छीना पादुका चुनने...

भ्रष्टाचार की नई चाल? भाजपा ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से छीना पादुका चुनने का अधिकार : धनंजय ठाकुर

रायपुर । भाजपा सरकार के चरण पादुका योजना में चप्पल जूता वितरण करने के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार अपने कुछ पूंजीपति चप्पल जूता निर्माताओं से कमीशन लेकर तेंदूपत्ता संग्राहकों से मनपसंद चरण पादुका खरीदने का अधिकार छीन रही है। भाजपा का नारा है चंदा दो धंधा लो। पूर्व कांग्रेस की सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को मंदपसंद चप्पल खरीदने के लिए योजना के माध्यम से नगद राशि सीधा उनके खाता में ट्रांसफर किया था।

नगद राशि ट्रांसफर करने से तेंदूपत्ता संग्राहक अच्छी कम्पनी की जूता चप्पल स्थानीय बाजार से खरीदी करते थे, उन्हें अपनी सुविधा और उपयोगिता के अनुरूप चुनने का अधिकार मिलता था। इसे स्थानीय स्तर पर व्यापार भी चलता था। बाजार में रौनक होती थी। केंद्र की भाजपा सरकार हर योजना में नगद राशि हितग्राहियों के खाता में सीधा ट्रांसफर करने की बात करती हैं। वही राज्य की भाजपा अपने खजाना में काली कमाई का पैसा जमा कराने नगद ट्रांसफर योजना को बंद कर समान वितरण की नीति बना रही है। भाजपा की नीति और नियत में यही फर्क दिख रहा है। राज्य की भाजपा सरकार अपने केंद्र सरकार की नीति को नहीं मान रही है। कमीशन की काली कमाई के लालच में गुणवत्ताहीन चप्पल, जूते खपाने की साजिश रची गई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश ने देखा है पूर्व रमन सरकार में तेंदूपत्ता संग्रहकों चरण पादुका देने के नाम से भारी भ्रष्टाचार हुआ था। उस दौरान खराब से खराब क्वालिटी की रंग बिरंगी चप्पल खरीदी की गई थी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को चप्पल वितरण किया गया था उसमें दाहिना पैर का चप्पल का नंबर और रंग अलग तो बायां पैर का चप्पल का नंबर और रंग अलग होता था। और तेंदूपत्ता संग्राहकों को इस प्रकार से चप्पल वितरित करके उनका अपमान किया जाता था।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू की गई चरण पादुका योजना में नगद राशि खाते में जमा कराने की उसे निरंतर जारी रखा जाए। तेंदूपत्ता संग्रहको मनपसंद चरण पादुका खरीदने के अधिकार से वंचित नही किया जाये। बल्कि बढ़ती महंगाई को हिसाब से चरणपादुका योजना में दी जानी वाली राशि मे वृद्धि किया जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments