Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाजपेयी कल पहुंचेंगे रायपुर,कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं...

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाजपेयी कल पहुंचेंगे रायपुर,कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

Advertisements

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी 11 अप्रैल की सुबह नियमित विमान से रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।

Advertisements

बाजपेयी यहाँ भाजपा द्वारा भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के निर्धारित कार्यक्रमों के सिलसिले में आहूत कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि यह कार्यशाला 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला मुख्यालयों में होने वाली संगोष्ठियों में प्रदेश से जाने वाले वक्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष, अजा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और डॉ. अम्बेडकर जयंती समारोह के जिला संयोजक शामिल होंगे।

ड़ॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाजपेयी की अगवानी के लिए विधायक मोतीलाल साहू, डॉ. मार्कण्डेय और उपकार चंद्राकर विमानतल पर उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments