Thursday, February 13, 2025
HomeBig Breakingभूपेश बघेल के पास हिम्मत नहीं कि वे सीएम साय के सामने...

भूपेश बघेल के पास हिम्मत नहीं कि वे सीएम साय के सामने चुनावी मैदान में उतरें:नितिन नवीन

रायपुर । स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शुक्रवार को रायपुर पहुंचे और आगामी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की।

स्वामी विवेकानंद विमान तल, रायपुर में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन का प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री जगदीश जोहरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रीतेश गांधी, स्वागत समिति सदस्य आकाश विग, अमरजीत छाबड़ा ने स्वागत किया।

इसके बाद आज वे बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे, वहीं कल रायपुर और दुर्ग के निकाय चुनावों पर भी चर्चा करेंगे।

नितिन नबीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को बी-फॉर्म देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा और कहा कि भूपेश बघेल की हिम्मत नहीं है कि वे सीएम विष्णु देव साय के सामने चुनावी मैदान में उतरें। नितिन नबीन ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का भी जिक्र करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता भी सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान हैं, जो पार्टी की स्थिति को कमजोर कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments