जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन,गांव-गांव तक पहुंच रही सरकार

रायपुर । आरंग ब्लाॅक के ग्राम बहनाकाड़ी गांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभागों के स्टाॅल में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और प्रकरण दर्ज करने के बाद उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर के माध्यम से 175 में से 127 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों का भी निराकरण जल्द ही किया जाएगा।

इस शिविर में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी शामिल हुए। इस शिविर में किसानों को बीज का वितरण किया गया और मछुवारों मछलीजाल के साथ आइसबाॅक्स भी वितरित किया गया।

विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और इस तरह के शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।जिससे की हितग्राही शिविर में जाकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकें।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप आम लोगों की समस्याएं उनके घर पहूंच कर सुनी जाए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्व है। उन्होंने कहा कि ऐेसे शिविरों में हितग्राही जितनी ज्यादा संख्या में पहनेंगे उनको लाभ मिलेगा ।इसलिए ऐसे शिविरों में हितग्राही ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे।शिकायतें सही मंच पर पहुंचेगी तो तभी शिकायतों का निराकरण होगा।

कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 4 को कलेक्टर जनदर्शन कक्ष बना दिया गया है। इसमें निर्धारित जनदर्शन के अलावा किसी भी कार्यालीन दिवस में शिकायत की जा सकती है। यहां आने वाली समस्याओं को निराकृत किया जाता है। कलेक्ट्रेट परिसर में ही जन समस्या निवारण कॉल सेंटर बनाया गया है। जो कि सातों दिन 24 घंटे संचालित की जाती है। जहां पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां पर समस्या का निराकरण होने पर हितग्राही को फोन कर सूचना दी जाती है।

शिविर में मुख्य रूप से जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, आरंग जनपद सीईओ लहरे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button