भाजपा का दावा झूठा, पंचायत चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त:सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर । राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत के सदस्य अधिक संख्या में चुनाव जीत कर आये है। पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों में प्रथम चरण के 149 क्षेत्रों में कांग्रेस के 78 समर्थित चुनाव जीत कर आये है। 69 कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार तथा 9 कांग्रेस समर्थित है, जबकि भाजपा के मात्र 66 सदस्य ही चुनाव जीत पाये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा झूठा दावा कर रही है कि पंचायतों में उसके ज्यादा लोग चुनाव जीतकर आये है, जबकि हकीकत यह है पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस के प्रथम चरण में भाजपा से 12 सदस्य ज्यादा चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंच, सरपंचों और जनपदों में भी कांग्रेस समर्थित अधिक लोग चुनाव जीतकर आये है। प्रदेश भर में प्रथम चरण में 3605 सरपंचों में 2100 से अधिक सरपंच कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। जनपद पंचायतों में भी 911 में से 600 से अधिक जनपद सदस्य कांग्रेस के चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं हुआ बैलेट पेपर से हुआ। अतः भाजपा यहां बेईमानी नहीं कर पायी। उसे मुंह की खानी पड़ी। देश में जो भी चुनाव बैलेट से होगा भाजपा की उसमें हार तय है।

पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महेन्द्र छाबड़ा, अजय साहू, मणी वैष्णव, सोमेन चटर्जी, परवेज अहमद उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button