​नशे के खिलाफ ‘नॉर्थ जोन’ पुलिस का एक्शन,खमतराई में 1.29 लाख के गांजे के साथ ‘मलिंगा’ गिरफ्तार

रेलवे लाइन के पास ग्राहक की तलाश कर रहा था तस्कर, बैग से निकला सवा लाख का माल।





रायपुर । ​रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खमतराई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (IPS) के दिशा-निर्देशों पर क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष टीम सक्रिय है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में खमतराई थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश ग्रहकार उर्फ मलिंगा (32 वर्ष) बताया, जो वर्तमान में बीएसयूपी कॉलोनी, कोटा (सरस्वती नगर) का निवासी है।

लाखों का माल बरामद

आरोपी के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को 2 किलो 583 ग्राम गांजा मिला, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 1,29,150 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ और आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

थाना खमतराई में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और रायपुर में इसके अन्य संपर्क सूत्र कौन हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button