Monday, June 2, 2025
HomeBig Breakingरायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: केरल का अंतरराज्यीय गांजा...

रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: केरल का अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए केरल के अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना गंज क्षेत्र में तेलघानी नाका चौक स्थित माल धक्का रोड के पास पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ 11.400 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

Advertisements

25 मई को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस
की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश ए एल को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से थ्रिसूर, केरल का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 11.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,14,000 है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पेट्रोलिंग, मुखबिरी, और सूचना संकलन कर तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और अन्य अधिकारियों के निर्देशन में इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

  • दिनेश ए एल (पिता लक्ष्मण, उम्र 42 वर्ष, निवासी अधिपल्लाथी हाउस, पोरुन्नाकुन्नू, अलूर, थाना अलूर, जिला थ्रिसूर, केरल)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 136/25 के तहत धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments