Tuesday, June 3, 2025
HomeBig Breakingराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा,रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा,रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Advertisements

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ के विधानसभा में जाएंगी। राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Advertisements

24 मार्च को राष्ट्रपति भारत सरकार के रायपुर प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संपूर्ण प्रभारी अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा ने ड्यिूटी में लगे समस्त अधिकारियों की बैठक ली गई।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एयरपोर्ट, कारकेड, स्टेडियम, विधानसभा भवन में सुरक्षा व्यवस्था सहित रूट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सूक्षमता से विस्तार पूर्वक आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।

राष्ट्रपति के इस प्रवास में डीआईजी कमांडेंट और आईपीएस रैंक के अधिकारियों के साथ ही 500 सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माना एयरपोर्ट पर आने के बाद सड़क मार्ग से विधानसभा जाएंगी। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. संतोष सिंह, सेनानी सूरज सिंह परिहार, जे.आर. ठाकुर, लक्ष्य शर्मा एवं प्रशांत कतलम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments