Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingविधायक पुरंदर मिश्रा ने सुशासन तिहार में जनता से किया संवाद, त्वरित...

विधायक पुरंदर मिश्रा ने सुशासन तिहार में जनता से किया संवाद, त्वरित समाधान से बढ़ा विश्वास

Advertisements

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से प्रदेश में “सुशासन तिहार” के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके ही मोहल्लों में किया जा रहा है। यह अभिनव प्रयास जनता को न केवल राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि सरकार के प्रति उनके विश्वास को भी सशक्त बना रहा है।

Advertisements

उत्तर विधानसभा में आयोजित समाधान शिविर में विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने सरकार की इस पहल की सराहना की और आवेदनों के त्वरित समाधान पर आभार व्यक्त किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही, बच्चों का अन्नप्रासन, हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड और ट्राई साइकल का वितरण भी किया गया।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा, “मैं समस्त देवतुल्य जनता का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आप सभी के समर्थन और आशीर्वाद से ही भाजपा सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।”

इस कार्यक्रम में रायपुर महापौर मिनल चौबे, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, भाजपा प्रदेश मंत्री कृष्णा महानंद, जोन-3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने “सुशासन तिहार” के माध्यम से मिले त्वरित समाधान की सराहना करते हुए सरकार के प्रति अपना विश्वास जताया। यह पहल आम जनता को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सरकार और जनता के बीच की दूरी को भी कम कर रही है। भाजपा सरकार जनसेवा के इस संकल्प को आगे भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments