Sunday, June 1, 2025
HomeBig Breakingरायपुर पुलिस ने होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का किया...

रायपुर पुलिस ने होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का किया भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रायपुर । रायपुर पुलिस ने थाना गंज क्षेत्र में होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैंड में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो महिला आरोपी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों होटलों के संचालकों, मैनेजरों और अन्य स्टाफ के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध क्रमांक 129/25 दर्ज कर लिया है।

Advertisements

17 मई को मिली सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस की टीम ने प्वाइंटर के जरिए सौदा तय करवाया। इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल आदित्य गैस्ट हाउस में दबिश दी, जहां कुछ महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ में मैनेजर रेवती साहू के निर्देश पर देह व्यापार करने की बात सामने आई।

इसके बाद होटल गगन ग्रैंड में भी पुलिस टीम ने रेड किया, जहां मैनेजर निशामणी बेहरा, सुब्रत सेठी और नीलांबर बाग को गिरफ्तार किया गया। होटल के कमरों से दो पुरुष आरोपी संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिनकी पहचान मनोज कुमार वैष्णव और तेजेश्वर कुमार डडसेना के रूप में हुई।

संचालक एवं पार्टनर फरार, पुलिस कर रही तलाश

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे होटल संचालक कुणाल बाग और भागीदार सुमित के निर्देश पर देह व्यापार चला रहे थे। दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने रेड कार्यवाही के दौरान 04 मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • 1. सुब्रत सेठी (32), होटल गगन ग्रैंड का मैनेजर
  • 2. रेवती साहू (30), होटल आदित्य गैस्ट हाउस की मैनेजर
  • 3. नीलांबर बाग (29), होटल स्टाफ
  • 4. निशामणी बेहरा (27), होटल स्टाफ
  • 5. मनोज कुमार वैष्णव (40), ग्राहक
  • 6. तेजेश्वर कुमार डडसेना (35), ग्राहक
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments